Sunday, 08 November 2026
Dainik Avantika Express

संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय कथक कार्यशाला का समापन

Reporter: Sumer Solanki 13 Oct 2026 · 06:32 PM
संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय कथक कार्यशाला का समापन



उज्जैन। नृत्यांतर संगीत कला संस्थान, उज्जैन द्वारा संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का समापन 13 अक्टूबर को हुआ। नृत्यांतर संगीत कला संस्थान, फ्रीगंज में कार्यशाला का आयोजन 9 से 13 अक्टूबर तक किया गया।

कार्यशाला में कथक की बारीकियों, तकनीकी पक्षों एवं नृत्य की कलात्मक अभिव्यक्ति पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को कथक की शास्त्रीय परंपरा को समझने तथा अपनी नृत्य कला को और अधिक परिष्कृत करने का अवसर मिला। कार्यशाला का संचालन सुष्मिता पंवार ने किया, जो गुरु समीक्षा शर्मा की शिष्या, कथक केंद्र, नई दिल्ली की पूर्व छात्रा एवं दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कथक की विभिन्न तकनीकों एवं नृत्य प्रस्तुति से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

नृत्यांतर संगीत कला संस्थान की निदेशक सुश्री हीना वासेन ने इस कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाने तथा युवा कलाकारों को अनुभवी गुरुओं से सीखने का अवसर प्रदान करती है। संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कथक की शास्त्रीय विरासत को प्रोत्साहित करना तथा कलाकारों के कौशल और कलात्मक समझ को विकसित करना रहा।



Related news
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 days ago · Ujjain
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 days ago · Ujjain
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 Oct 2026 · Ujjain
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 26 Oct 2026 · Ujjain
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल