रविवार, 8 नवंबर 2026
दैनिक अवंतिका एक्सप्रेस

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रिपोर्टर: Sumer Solanki 26 अक्टूबर 2026 · 08:35 AM
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सेवाधाम आश्रम का किया अवलोकन, दिव्यांग, मानसिक रोगी, अनाथ बच्चों एवं बुजुर्गों से मिलकर जानी दिनचर्या, संस्कृति, साहित्य महाकुंभ में भी हुए शामिल

उज्जैन, 25 अक्टूबर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम पहुंचकर आश्रम की सेवा गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों, मानसिक रोगियों, अनाथ बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी दिनचर्या एवं आश्रम मे
उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

सेवाधाम आश्रम के संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को आश्रम में निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए संचालित सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा तथा बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। आश्रम की ओर से संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सेवाधाम आश्रम में दूसरी बार आने का अवसर मिला है। यहां सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में जिस प्रकल्प के रूप में सेवाधाम की शुरुआत हुई थी, वह आज सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ बड़े स्वरूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि सेवाधाम आश्रम में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों, अन्य दिव्यांगजनों, अनाथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपनत्व और सहारा मिल रहा है। जिसका कोई नहीं है, उसका सेवाधाम है। उन्होंने कहा कि संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल का सेवा भाव समाज के लिए आदर्श और प्रेरणादायी है। उन्होने कहा कि सेवाधाम केवल आश्रय देने का कार्य नही कर रहा, बल्कि यहां रहने वाले लोगों को परिवार जैसा वातावरण, अपनत्व और सम्मान भी प्रदान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सेवाधाम आश्रम में कलार्पण भारत एवं सेवाधाम द्वारा आयोजित संस्कृति, साहित्य महाकुंभ में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं सेवा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलार्पण संस्था के सुश्री श्रद्धा निगम, डॉ. शिवप्रकाश सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, श्री दिगंबर नारायण तिवारी, श्री दीनदयाल सोनी, श्री शिव तनय श्रीवास्तव सहित संस्था से जुड़े बच्चे एवं सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 दिन पहले · उज्जैन
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 दिन पहले · उज्जैन
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 अक्टूबर 2026 · उज्जैन
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ने विक्रम कीर्ति संग्रहालय के इंटीरियर कार्य का किया निरीक्षण 25 अक्टूबर 2026 · उज्जैन
कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी  ने विक्रम कीर्ति संग्रहालय के इंटीरियर कार्य का किया निरीक्षण