उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
उज्जैन। *उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट फेवर में करने के एवज में मांगे थे 50 हजार
लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने कलेक्टर कार्यालय स्थित एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर के कार्यालय में पदस्थ बाबू रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.....
*क्या है पूरा मामला.....*
नागदा निवासी ब्रजेश विश्वकर्मा की माता विजय लक्ष्मी के नाम से उज्ज्वला योजना में 14 सिलेंडर निकल गए थे। आरोप है कि ये सिलेंडर किसी दूसरे व्यक्ति को प्रदाय कर दिए गए। इस मामले में कृष्णा गैस एजेंसी की हेराफेरी भी सामने आई।जिसके बाद खाद्य विभाग ने जांच की।बताया जा रहा है कि जांच की रिपोर्ट फेवर में करने के लिए बाबू रोहित गोठवाल ने ब्रजेश विश्वकर्मा से 50 हजार रुपए की मांग की थी।परेशान होकर ब्रजेश ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त से की।शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही ब्रजेश ने बाबू को 20 हजार रुपए दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।मौके पर लोकायुक्त टीम द्वारा कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।