Sunday, 08 November 2026
Dainik Avantika Express

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, छात्र-छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी मध्यप्रदेश शासन की प्रोत्साहन योजना के तहत स्कूटी का वितरण, प्राचार्य ने पुष्पमाला पहनाकर किया विद्यार्थियों का सम्मान।

Reporter: Sumer Solanki 13 Oct 2026 · 06:58 PM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, छात्र-छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी मध्यप्रदेश शासन की प्रोत्साहन योजना के तहत स्कूटी का वितरण, प्राचार्य ने पुष्पमाला पहनाकर किया विद्यार्थियों का सम्मान।


महिदपुर रोड। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिदपुर रोड में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के तीन पात्र मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य शिवनारायण बामनिया ने तीनों विद्यार्थियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात उन्हें स्कूटी की चाबियां सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूटी की चाबी मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर प्राचार्य शिवनारायण बामनिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन की यह पहल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्कूटी पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अशोक पोरवाल, बंसीलाल सोलंकी, गीता रावत, हरीश सोलंकी, मुकेश दपकरा, अरुण सिंह परमार, स्नेहा सेठिया, दशरथ बामनिया, संगीता पासी एवं प्रशांत चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related news
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 days ago · Ujjain
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 days ago · Ujjain
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 Oct 2026 · Ujjain
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 26 Oct 2026 · Ujjain
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल