Sunday, 08 November 2026
Dainik Avantika Express

कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ने विक्रम कीर्ति संग्रहालय के इंटीरियर कार्य का किया निरीक्षण

Reporter: Sumer Solanki 25 Oct 2026 · 09:03 AM
कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी  ने विक्रम कीर्ति संग्रहालय के इंटीरियर कार्य का किया निरीक्षण

उज्जैन, 24 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड, श्रीमती नेहा जैन द्वारा आज विक्रम कीर्ति संग्रहालय में संचालित इंटीरियर कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा जैन द्वारा कलेक्टर को कार्यस्थल की वर्तमान स्थिति एवं कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही, संग्रहालय की गैलरी की छत पर किए गए रंग-रोगन का अवलोकन कराया । कलेक्टर द्वारा संग्रहालय की गैलरियों एवं वहां प्रदर्शित कलाकृतियों (आर्टिफैक्ट्स) के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को संग्रहालय के समस्त इंटीरियर कार्य 15 दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यों की गति एवं गुणवत्ता पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण हो सके।
निरीक्षण के दौरान उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समस्त तकनीकी टीम उपस्थित रही।

Related news
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार 2 days ago · Ujjain
आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 30 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 3 days ago · Ujjain
उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ADM कार्यालय का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न। 30 Oct 2026 · Ujjain
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा खजुरिया में महाकाल सिटी कॉलोनी प्रताप नगर घटिया द्वारा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 26 Oct 2026 · Ujjain
सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल